सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने 5 नाबालिग बच्चियों से बार-बार किया रेप
हैदराबाद। तेलंगाना में एक सन्न कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के भद्राद्री कोथागुडेम जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर बच्चियों से रेप के आरोप लगे हैं। जो जानकारी है उसके मुताबिक अगस्त से अबतक स्कूल के अंदर 7 से 11 साल की उम्र की 5 लड़कियों के साथ बार-बार रेप किया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी हेडमास्टर फरार है।

जानकारी के मुताबिक जिन लड़कियों के माता-पिता को यह पता चला उनमें से कुछ ने उसकी पिटाई भी की। बाद में माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रधानाध्यापक पर बाल यौन शोषण के विरूद्ध पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि हाल ही में दो लड़कियां बीमार पड़ीं। जिनमें से एक ने अपनी मां से शिकायत की कि उसके हेडमास्टर स्कूल में लगातार यौन उत्पीड़ने करते हैं। जानकारी सामने आने के बाद दूसरे बच्चों से भी सवाल किए गए। ये बात सामने आई कि 7 से 11 साल की 5 लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है। इसके बाद लड़कियों को मेडिकल परीक्षा के लिए भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications