हादसा-शिवज्योति लेकर जा रहे पांच विद्यार्थियों की मौत, 25 घायल
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में शिवजयंति के अवसर पर शिवज्योत लेकर जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि ट्रैक कोल्हापुर में आज पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। बता दें कि सभी छात्र सांगली के वालचंद महाविद्यालय के छात्र हैं और शिवज्योत लेकर पन्हालया से सांगली जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुणे-बंगलूरु नेशनल हाइवे के पास नागाव स्थित आंबेडकर नगर में सोमवार सुबह 4.30 बजे के करीब यह भीषण सड़क हादसा हुई है। बता दें कि वालचंद महाविद्यालय के छात्र शिवजयंति के अवसर पन्हालया से सांगली में शिवज्योत लेकर जा रहे थे। छात्रों ने वहां जाने के लिए एक ट्रक किया था। ट्रक में करीबव 40 विद्यार्थी थे। सांगली की ओर जाते समय सामने से आ रहे टूव्हीलर को टेक ओवर करते समय यह घटना घटी। इस सड़क दुर्घटना में ट्रक हाइवे पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से पांच विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। बता दें कि छात्रों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो की मदद से घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायलों का इलाज जारी है, जिसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications