इस बार के चुनावों में जमकर बरसे वोट, लेकिन सीटें रह गई कम
इस बार के पांच राज्यों के चुनावों पर नजर डालें तो पार्टियों को वोट तो काफी मिला लेकिन सीटों के मामले में ये दल रह गए पीछे
लखनऊ। हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आए जिसमें से दो राज्यों मे भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया लेकिन पंजाब में भाजपा को सिर्फ 3 सीटें हासिल हुई है। एक तरफ जहां पंजाब में कांग्रेस ने 2012 की 46 सीटों की जगह इस बार 77 सीटें हासिल की और 10 साल बाद राज्य में वापस सत्ता में आई। लेकिन अगर 2012 और 2017 में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखें तो इस बार कांग्रेस के वोट प्रतिशत में 1.61 फीसदी की कमी आई है, 2012 में कांग्रेस को कुल 40.11 फीसदी वोट मिले थे तो इस इस बार उसे 38.5 फीसदी वोट हासिल हुआ है। बावजूद इसके कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

पंजाब का समीकरण
पंजाब में जहां कांग्रेस ने 117 सीटों वाली विधानसभा में 77 सीटें हासिल उसे 38.5 फीसदी वोट मिला, जबकि आप को जिसने 23 फीसदी वोट हासिल किया उसे 20 सीटें हासिल हुई और 25 फीसदी वोटों के साथ शिरोमणि अकाली दल को 15 सीटें हासिल हुई, अकाली के साथ चुनाव लड़ रही भाजपा को 5 फीसदी वोट हासिल हुआ। काफी अहम साबित हुआ, पंजाब में आप ने पहली बार चुनाव लड़ा और उसे 23.7 फीसदी वोट हासिल हुआ।

आप ने बिगाड़ा खेल
इस बार शिरोमणि अकाल दल के वोट प्रतिशत में भी भारी कमी आई है, इस बार अकाली को 25.3 फीसदी वोट मिले जोकि 2012 की तुलना में 9.45 फीसदी कम है। 2012 में अकाली को 34.75 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन इस 9.45 फीसदी वोट खोने के चलते अकाली को सिर्फ 15 सीटें हासिल हुई, जबकि 2012 में अकाली दल को 56 सीटें मिली थी। वहीं भाजपा के वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो उसक 1.83 फीसदी वोट शेयर कम हुआ है, 2012 में भाजपा को कुल 7.13 फीसदी वोट मिला था, लेकिन इस बार उसे सिर्फ 5.4 फीसदी वोट मिला है। दोनों ही दलों के लिए आम आदमी पार्टी का आना

यूपी में बसपा वोट प्रतिशत के लिहाज से दूसरे नंबर पर
वहीं यूपी के चुनावी परिणाम पर नजर डालें तो बसपा ने इस बार सिर्फ 19 सीटें हासिल की लेकिन उसे 22 फीसदी वोट मिला जोकि भाजपा के बाद वोट शेयर के मामले में दूसरे नंबर पर है। वहीं समाजवादी पार्टी को इस बार सिर्फ 21.8 फीसदी वोट मिला है। जबकि प्रदेश में 312 सीटें हासिल करने वाली भाजपा को 39.7 फीसदी वोट हासिल हुआ था। लेकिन इन सबसे इतर कांग्रेस को सिर्फ 6 फीसदी वोट मिला और उसे सिर्फ 7 सीटें हासिल हुई।

अन्य राज्यों का हाल
अगर उत्तराखंड के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल की और 46.5 फीसदी वोट हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 33.5 फीसदी वोट हासिल हुआ लेकिन उसे सिर्फ 11 सीटें हासिल हुई। गोवा में भाजपा ने 40 में से 13 सीटें जीती लेकिन उसे कांग्रेस से अधिक वोट हासिल हुआ। यहां कांग्रेस को 28 फीसदी वोट मिला लेकिन उसे 17 सीटे मिली लेकिन भाजपा को 32.5 फीसदी वोटों के साथ 13 सीटें ही मिली। मणिपुर में भाजपा को 36 फीसदी वोट मिला और उसे 21 सीटें मिली तो कांग्रेस को यहां 35 फीसदी वोट मिला और उसे 28 सीटें मिली ।












Click it and Unblock the Notifications