5 Planets Alignment: एक और दुर्लभ नजारा, चांद के पास एक लाइन में दिखे पांच ग्रह, Video

अंतरिक्ष में बार फिर दुर्लभ नजारा देखा गया, जब चंद्रमा के करीब एक साथ 5 ग्रह गुरु, बुध, शुक्र, मंगल और यूरेनस एक रेखा में थे। स्पेस की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है।

5 Planets Aligned

5 Planets Alignment: 24 मार्च (शुक्रवार) को आसमान में लोगों ने एक बेहद ही अद्भुत नजारा देखा था, जिसमें अर्धचंद्रमा के नीचे एक बिंदी के आकार का चमकता हुआ ग्रह दिखाई दिया था। चांद और शुक्र का यह दुर्लभ दृश्य को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। अब ऐसा ही एक और अद्भुत नजारा देखने को मिले, जब आसमान में एक साथ लाइन में 5 ग्रह देखने को मिले।

रात 8 बजे के बाद दिखने लगा ऐसा आसमान

28 मार्च को सूर्यास्त के बाद आसमान में पांच ग्रहों को एक साथ देखा गया है। जोकि अपने आप में बेहद अद्भुत है। आप भी इसे अपने आसमान में देख सकते हो। अनोखे और दुर्लभ इस नजारे में मंगवलवार शाम 7.30 बजे के बाद आसमान में एक साथ मंगल (मार्स), बुध (मर्करी), बृहस्पति (जुपिटर), शुक्र (वीनस) और अरुण (यूरेनस) चांद्रमा के पास लाइन से दिखाई देने लगे।

Five Planets Aligned

वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार के बाद अब यह घटना 2040 में देखने को मिलेगी। लोगों ने अपने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। एक साथ लाइन से आए पांचों ग्रहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने चंद्रमा के पास से जूम करते हुए एक लाइन में दिख रहे पांचों ग्रहों का वीडियो पोस्ट किया। सूर्यास्त के बाद आसमान में धीरे-धीरे पांचों ग्रह एक साथ कतार में दिखने लगे। हालांकि 30 मिनट यह नजारा देखा गया है।

moon venus

चंद्रमा और शुक्र के बाद अब ये नजारा

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोफिजिसिस्ट कैमरून हुमेल्स के मुताबिक (24 मार्च) शुक्रवार की अर्धचंद्र और शुक्र के दुर्लभ संयोजन के बाद अगले कुछ हफ्तों तक ऐसा अद्भुत संयोग दिखाई दे रहे हैं। इसी के बाद 28 मार्च की रात को सूर्यास्त के बाद आसमान में पांच ग्रहों को एक साथ देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+