बांग्लादेश PM की अपील के बावजूद भी चांदपुर के हिंदू मंदिर पर हमला, पुलिस और भीड़ की झड़प में 5 की मौत
ढाका, अक्टूबर 20। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को ही हिंदुओं पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की थी। साथ ही उन्होंने गृहमंत्री को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन शेख हसीना के इस निर्देश के बाद ही बांग्लादेश के चांदपुर में एक हिंदू मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया। चांदपुर के हाजीगंज इलाके में स्थित लक्ष्मी नारायण अखरा मंदिर में भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हमलावरों के बीच झड़प की घटनाएं भी देखने को मिली। इस हिंसा में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है।

दुर्गा पूजा समारोह के दिन भी यहां हुई थी हिंसा
हाजीगंज थाने के प्रभारी मोहम्मद हारुनूर राशिद ने बताया है कि हिंसा में घायल एक शख्स को हमने बेहतर इलाज के लिए कोमिला मेडिकल अस्पताल से ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में शिफ्ट किया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि चांदपुर के हाजीगंज उपजिला में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान सांप्रदायिक हिंसा में कुछ लोग मारे गए थे, जबकि पत्रकार, पुलिस और आम लोगों सहित 60 अन्य घायल हो गए थे।
अभी तक बांग्लादेश के इन इलाकों में हुई है हिंसा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर नानुआर दिघी तट पर स्थित दुर्जा पूजा स्थल पर कथित तौर पर कुरान के अपमान के बाद ये हिंसा भड़क उठी। अभी तक बांग्लादेश के चांदपुर, चटगांव, गाजीपुर, बंदरबन, चपैनवाबगंज और मौलवीबाजार के कई मंदिरों में तोड़फोड़ की जा चुकी है।
शेख हसीना ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि बांग्लादेश में हुई इन घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को गृहमंत्री असदुज्जमां खान को निर्देश देते हुए कहा कि विशेष धर्म पर हमला करने और हिंसा को भड़काने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही आम लोगों से भी यही अपील की है सोशल मीडिया पर तथ्यों की जांच के बिना किसी भी चीज पर भरोसा ना करें।












Click it and Unblock the Notifications