Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नागरिकों को निशाना बना रहा पाक, पाक की फायरिंग में पांच नागरिकों की मौत

जम्‍मू। पाकिस्‍तान ने लगता है कि अपनी रणनीति को बदल लिया है और अब उसने जम्‍मू कश्‍मीर में भारतीय सेना और बीएसएफ की चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों में रहने वाले नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

firing by pak in jammu kashmir

रविवार रात पाक ने जम्‍मू के कई रिहायशी इलाकों में जबरदस्त फायरिंग की, जिसमें पांच भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 35 जख्मी हो गए। जम्मू के अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार रात भर शेलिंग और फायरिंग की।

अब तक 11वां सीजफायर वॉयलेशन

पाकिस्तान ने पिट्टल, चेनाज और नारायणपुर समेत 15 भारतीय चौकियों को भी निशाना बनाया। ईद के मौके को दखते हुए बीएसएफ के जवानों ने शुरू में धैर्य दिखाया, लेकिन जब पाकिस्तानी शेलिंग नहीं रुकी तो बीएसएफ ने भी इसका करार जवाब दिया।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ की फायरिंग में पाकिस्तानी क्षेत्र में भी नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन घायल हो गए।

आपको बता दें कि एक अक्टूबर से जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की यह 11वीं घटना है।

सोते हुए नागरिकों पर बरसाईं गोलियां

आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय मोर्चों पर रविवार दिन में भी गोलीबारी की। मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी सुबह आठ बजे शुरू हुई और आधे घंटे तक चली। इसकी पुष्टि रक्षा मंत्रालय ने भी की थी।

पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचलित हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल किया था। ज्यादातर भारतीय नागरिक इस गोलीबारी का उस वक्त शिकार हुए, जब गांवों में बिजली नहीं थी और वे अपने घरों की छतों पर सो रहे थे।

नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन की सात और जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तीन घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार को पाकिस्तान के रेंजरों ने जम्मू जिले के आर. एस. पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय मोर्चो को मोर्टार से निशाना बनाया।

शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत की अग्रिम चौकियों पर की गई पाकिस्तानी गोलीबारी की चपेट में आने से 12 वर्ष की एक लड़की मर गई और पांच अन्य घायल हो गए।

सेना ने कहा है कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में भी शुक्रवार की रात संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना घटी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+