मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 5 की मौत, 7 घायल

रायगड। महाराष्ट्र के रायगड में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और सात लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। यह सड़क दुर्घटना मुंबई-गोवा महामार्ग में पोलादपुर के पार्ले गांव के पास हुई है। यह हादसा ट्रक और मिनीडोअर रिक्शा की आमने सामने जोरदार टक्कर होने की वजह से हुआ।

मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 5 की मौत, 7 घायल

यह सड़क दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इस दुर्घटना को देखनेवालों के रोंगटे खड़े हो गए। सड़क पर खून से लथपथ लाशें नजर आ रही थी। दोनों गाड़ियां की इतनी जबरदस्त टक्कर हुई थी कि दोनों गाड़िया चकनाचूर हो गई। पांच लोगों की घटनास्थल पर ही भयानक मौत हो गई। मृतक मुजफ्फर येलुपर, नीलम कांबले, नमीबाई जाधव, सोहम जाधव इलाके के रहने वाले थे। वहीं दशरथ सुतार, देवांश चालके, अनिता गणपत पवार, गीता चालके, रुद्र चव्हाण, संतोष कोलेकर नामक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबित शुक्रवार की सुबह महाड की ओर से पोलादपुर की ओर जानेवाले मिनीडोर रिक्शा पोलादपुर की दिशा की तरफ जा रही थी। इसी समय गोवा से मुंबई की ओर जानेवाली एक तेज कंटेनर मिनीडोर से जा टकराई। कंटेनर साइडपट्टी नहीं होने की वजह से मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग से नीचे उतर गया और सीधे मिनीडोअर से जा टकराया। टककर इतनी जबरदस्त थी कि उसमें सवार दो यात्रियों गाड़ी से बाहर उछलकर गिर पड़े। कंटेनर ने मिनीडोअर को इतनी जबरदस्त टक्कर दी थी जिसमें मिनीडोअर में ड्राइवर सहित 10 यात्रियों को कुचल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+