यूपी में मातम की बारिश: मकान की छत गिरने से 5 की मौत

जानकारी के मुताबिक जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव औना में शुक्रवार देर रात एक कच्चा मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। तहसीलदार सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये (कुल 7.5 लाख रुपये) मुआवजा दिया जाएगा। उधर, हादसे के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications