जयपुर में घर के भीतर सिलेंडर फटने से परिवार के 5 लोगों की मौत
जयपुर। जयपुर के विद्यानगर में भीषण हादसा सामने आया है, यहां घर के भीतर आग लगने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। यह घटना विद्यानगर के सेक्टर 9 में हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा सिलेंडर फटने से हुआ है, राहत और बचाव का कार्य जारी है। घटना के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची थी, लेकिन जबतक हालात पर काबू पाए जाते 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में शहर के बड़े व्यापारी महेंद्र कुमार गर्ग, उनकी दो पोतियां, एक पोता व भांजा नहीं रहा, उनकी इस घटना में मौत हो गई।

पांचों को आग से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार यह हादसा आज सुबह तकरीबन 5 बजे हुए। जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त महेंद्र कुमार व उनका परिवार सो रहा था। सभी पांच लोगों का शव काफी झुलसी हुई स्थिति में मिला, जिन्हे मणिपाल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।
माना जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्कित हो सकती है, लेकिन घर के भीतर जो हीटर मिला है, संभव है कि वह रात में जलता छूट गया, जिसकी वजह से यह आग लगी है। इसी आग की वजह से घर में रखा सिलेंडर फट गया और भीषण विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि परिवार में कुल 7 सदस्य थे, जिसमे से महेंद्र का बेटा और उनकी बहू किसी काम से बाहर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications