यूपी: ट्रक और मिनी ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 5 की मौत
बांदा।
उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय के गल्ला मंडी इलाके में शुक्रवार देर रात एक मिनी ट्रक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल से बरामद एक मतदाता पहचानपत्र के आधार पर मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। id="toptextpromo">बांदा
के अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने शनिवार को बताया कि फतेहपुर से आ रहे एक मिनी ट्रक ने शुक्रवार मध्यरात्रि को गल्ला मंडी के पास तिंदवारी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबर्दस्त था कि मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मिनी ट्रक में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
के मुताबिक, घटनास्थल से एक मतदाता पहचानपत्र मिला है। उसी के आधार पर मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ट्रक का चालक फरार बताया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।











Click it and Unblock the Notifications