ओडिशा: पुल से नीचे गिरी बस, 5 की मौत, 30 घायल
ओडिशा के अंगुल जिले में एक बस पुल से गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
भुवनेश्वर: ओडिशा के अंगुल जिले में एक बस पुल से गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। अंगुल जिले में हुए हादसे में पहले चार लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गई।

एनएच 55 पर अंगुल से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर ये हादसा हुआ। बस अंगुल से अठमल्लिक जा रही थी, लेकिन एक मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के बाद बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की भी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications