तुर्कीः स्विमिंग पूल में करंट लगने से तीन बच्चों समेत पाँच लोगों की मौत
तुर्की में एक वाटर पार्क में बिजली का करंट लगने से तीन बच्चों और उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले दो लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार ये हादसा इस्तांबुल से लगभग सौ किलोमीटर पूर्व में पड़नेवाले सकारया प्रांत के अक्याज़ी शहर में हुआ.
Reuters
मक्का में गिरी इमारत का मलबा
वहाँ तीनों बच्चे स्विमिंग पूल में नहा रहे थे जिसमें किनारे पर धातु लगा था.
उन्हें मुश्किल में देख वाटर पार्क का 58 वर्षीय मालिक और उनका 30 वर्षीय बेटा उन्हें बचाने पानी में कूद पड़े.
गंभीर रूप से घायल पाँचों लोगों को अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी जान नहीं बच सकी.
एक और व्यक्ति घायल है. दो और लोगों ने स्विमिंग पूल को बाहर से छुआ जब उन्हें झटके लगे.
अभी ये पता नहीं है कि स्विमिंग पूल में करंट कैसे आ गया.
बस में करंट से 20 लोगों की मौत
'आईफ़ोन से लगा करंट', चीनी महिला की मौत












Click it and Unblock the Notifications