Indian Railway: भारत की 5 सबसे अधिक कमाई करने वाली ट्रेनें कौन सी हैं? यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
भारतीय रेल से रोजाना करोड़ों यात्री यात्रा करते हैं। इन यात्रियों को ले जाने के लिए रेलवे रोजाना 10 हजार से अधिक ट्रेनों को चलाती है। अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए रेलवे सभी ट्रेनों को हाइटेक बनाने की कोशिश कर रही है। वंदेभारत, शताब्दि और राजधानी जैसे ट्रेनों में कई नई सुविधाएं जोड़कर अब यात्रियों से टिकट के लिए मोटी रकम ली जा रही है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे कि कमाई के मामले में कौन सी ट्रेन पहले नंबर पर है? उत्तर रेलवे ने अपनी उन ट्रेनों की सूची जारी की है।
बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस (22692 Bangalore Rajdhani Express,)
उत्तर रेलवे द्वारा जारी एक सूची के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से बेंगलुरु तक चलने वाली 22692 बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस ने सबसे ज्यादा पैसा कमाकर दिया। साल 2022-23 के दौरान इस ट्रेन में 5 लाख 9 हजार 510 लोगों ने सफर किया और टिकट से रेलवे के खजाने में 176 करोड़ रुपये आए। नीचे पढ़ें और भी ट्रेनों की सूची...

सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस (12314 Sealdah Rajdhani Express)
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेनों में दूसरे नंबर पर सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रेलवे स्टेशन सियालदह तक जाने वाली 12314 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से 2022-23 के दौरान कुल 5 लाख 9 हजार 162 यात्रियों ने यात्री की। रेलवे को इससे करीब 128.81 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (20504 Dibrugarh Rajdhani Express)
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेन है। पिछले साल इस ट्रेन से 4 लाख 74 हजार 605 यात्रियों ने यात्रा की। इन यात्रियों से रेलवे को कुल 126.29 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। यह ट्रेन नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलती है।
नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस (12952 Rajdhani Express)
चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेन की बात करें तो नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली 12952 राजधानी एक्सप्रेस है। 2022-23 के दौरान इस ट्रेन से 4 लाख 85 हजार 794 लोगों ने यात्रा की। इस ट्रेन की कमाई की बात करें तो इसने रेलवे को को 122.84 करोड़ रुपये दिए।
डिब्रूगढ राजधानी एक्सप्रेस (12424 Dibrugarh Rajdhani Express)
डिब्रुगढ राजधानी एक्सप्रेस देश की पांचवीं सबसे कमाई करने वाली ट्रेन है। वित्त वर्ष 2023 में इस ट्रेन से 4 लाख 20 हजार 215 यात्रियों ने सफर की और रेलवे के खजाने में साल भर में 1,16,88,39,769 रुपये जमा कराए। बता दें कि डिब्रूगढ़ के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications