घर के पास टहल रहे व्यक्ति को संदिग्ध समझकर 5 लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, तीन दांत तोड़े
केरल के आझिकोड में एक बार फिर से शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है। यहां पर लोगों ने एक व्यक्ति की इसलिए जमकर पिटाई कर दी क्योंकि वह लोगों के घर के पास टहल रहा था।
आझिकोड । केरल के आझिकोड में एक बार फिर से शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है। यहां पर लोगों ने एक व्यक्ति की इसलिए जमकर पिटाई कर दी क्योंकि वह लोगों के घर के पास टहल रहा था। लोगों ने उसे संदिग्ध समझा और खंभे से बांधकर उसे जमकर पीटा। डेलीमेल की खबर के मुताबिक लोगों ने खुद मोरल पुलिसिंग करते हुए व्यक्ति को नंगा कर दिया और घंटों तक उसे पीटते रहे।

दक्षिण भारत के केरल में हुई इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। जिस व्यक्ति को जमकर पीटा गया है, उसका नाम सलाम सुलेमान बताया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि लोगों ने उसे सिर्फ इसलिए जमकर पीट दिया क्योंकि वह उनके घर के पास टहल रहा था।
बताया जा रहा है कि जिन पांच लोगों के गिरोह ने 47 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति को पीटा, उन लोगों ने उस व्यक्ति की तस्वीर भी उतारी। उन लोगों ने सलाम को इतना पीटा की उसके तीन दांत टूट गए और शरीर में अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत सलाम सुलेमान को अस्पताल में भर्ती कराया और उससे बात करके मामले की जांच में तेजी ला दी है। सलाम सुलेमान ने बताया कि उन्हें जिन लोगों ने पीटा उन लोगों के नाम बाबू, सियाद, मिखाइल, साईकुमार और चिक्कू हैं। आरोपियों की उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरु कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications