New Year's Resolutions: रिलेशनशिप चाहते हैं मजबूत और खुशहाल, तो अपनाएं ये 5 न्यू ईयर रेजोल्यूशन
आने वाले नए साल में अपने रिश्ते को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए आप सभी को कुछ न्यू रेजोल्यूशन लेने चाहिए। अपनी डेली लाइफ स्टाइल में छोटे बदलाव करके आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं।

New Year's Resolution 2023: जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है, हममें से कई लोग उन सभी चीजों की लिस्ट बनाने में बिजी हैं, जो वह 2023 में पूरा करना चाहते हैं। लेकिन आपको अपनी योजना को केवल अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। आपको अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन में अपने दोस्तों, अपने रिलेशनशिप के लिए गोल सेट करने चाहिए। कहते हैं आपकी जिंदगी सही पटरी पर तभी चल सकती है, जब आपका पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों बैलेंस हो। तो इस आने वाले नए साल में अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए हम आपको 5 न्यू ईयर रेजोल्यूशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पांच छोटी-छोटी आदतों को अपनी जिंदगी में लाने से 2023 में आपका रिश्ता और भी अधिक खुशहाल और मजबूत होगा।

1. एक-दूसरी की अपेक्षाओं का रखें ख्याल
कैलिफ़ोर्निया की लाइसेंस प्राप्त डॉक्टर कैली हार्टमैन bestlifeonline.com ने बताया कि अगर आप और आपका साथी एक स्वस्थ और खुशहाल रिश्ते में नहीं भी हैं तो भी इसमें सुधार की गुंजाइश हो सकती है। रिश्ते में सबसे जरूरी होता है कि आप एक-दूसरे से क्या उम्मीद करते हैं, आपकी एक-दूसरे से क्या अपेक्षाएं हैं, इसका पता लगाएं। इसके बारे में एक-दूसरे से बात करें। आप कैसा महसूस करते हैं, खुलकर एक-दूसरे को अपनी फीलिंग बताए, ताकि आप एक-दूसरे की उम्मीदों को पूरा कर सकें।

2. हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करें
एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते के लिए आपके रिलेशनशिप में 'नयापन' का होना बहुत जरूरी है। सामाजिक मनोवैज्ञानिक, डेटिंग विशेषज्ञ और द मैच लैब के संस्थापक डैन रोसेनफेल्ड कहते हैं, ''नयापन वह कमाल की चीज है, जो हर रिश्ते में जान डाल देती है। इसलिए कपल को चाहिए कि वह हमेशा एक साथ आने वाले साल में कुछ नया करने की कोशिश करते रहें।''

3. वक्त निकाल कर एक-दूसरे के साक क्वालिटी टाइम बिताए
LMFT संस्थान में 12 साल से काम करने वाले डॉक्टर मार्ले हावर्ड बताते हैं, "किसी भी रिश्ते में क्वालिटी टाइम बिताना जरूरी है। एक कपल के रूप में एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेने के अलग-अलग तरीकों पर काम कर सकते हैं।''
मैच ग्रुप डेटिंग ऐप प्लेंट ऑफ फिश के रेजिडेंट डेटिंग विशेषज्ञ केट मैकलीन का कहना है कि बात जब क्वालिटी टाइम की हो तो क्वालिटी पर जोर देना चाहिए। जब आप एक साथ हों तो आपको और आपके साथी को फोन इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ताकि यह समय सिर्फ और सिर्फ आपके पार्टनर को मिले

4. ईमानदारी के साथ एक-दूसरे से अपनी फीलिंग बताएं
रिलेशनशिप विशेषज्ञ और एंजेलिक डायमंड्स के प्रबंध निदेशक नील दत्ता के मुताबिक नया साल अपने साथी के साथ बेहतर कम्युनिकेशन की आदतें बनाने का सही समय है। कम्युनिकेशन किसी भी रिश्ते की बुनियाद होती है। अपने पार्टनर के लिए आपको हर बात ईमानदारी के साथ शेयर करनी चाहिए। खुली और ईमानदारी से की गई बातचीत आपके रिश्ते को पहले भी अधिक गहरा बनाएगी।

5. हमेशा एक-दूसरे की प्रशंसा करें
हमें किसी भी रिश्ते को फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए। हमेशा अपने पार्टनर के अच्छे कामों की प्रशंसा करते रहना चाहिए। न्यू ईयर रेजोल्यूशन के तौर पर तो इसे अपनी आदत बना लेनी चाहिए। एक्सपर्ट कहते हैं, ''हर कपल को एक दूसरे की छोटी-छोटी चीजों को स्वीकार करके, उसकी प्रशंसा करनी चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications