अगले 4 दिनों में आकाश से भी आ रही 'आफत', पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं 5 उल्कापिंड

नई दिल्ली। उल्कापिंडों और धूमकेतुओं पर नज़र रखने वाली दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एस्टेरॉयड वॉच से पता चला है कि अगले चार दिनों में पृथ्वी के पास से पांच उल्कापिंड गुजरने वाले हैं। पृथ्वी के पास से गुजरने वाले इन उल्कापिड़ों में कुछ की दूरी चंद्रमा से लगभग 20 गुना अधिक दूर होती। नासा के मुताबिक ये पांचों उल्कापिंड अलग-अलग दिनों में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे।

8 जून को दो उल्कापिंड गुजरेंगे

8 जून को दो उल्कापिंड गुजरेंगे

नासा एस्टेरॉयड वॉच के मुताबिक, सोमवार (8जून) को पृथ्वी के पास से 310 फीट की एक उल्कापिंड गुजरेगा। इसकी लंबाई कई मंजिला इमारात के बराबर होगी। जिसकी पृथ्वी के कुल दूसरी 1,820,000 मील होगी। इससे उल्कापिंड से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। एक अन्य 64 फीट का उल्कापिंड भी सोमवार को पृथ्वी के पास से गुजरा था। इसका आकार एक सामान्य आकार के घर के बराबर होगा। उसकी भी पृथ्वी से दूरी 761000 मील होगी।

Recommended Video

    Asteriod Earth: 5 June से Weekend तक आ रहे 8 उल्कापिंड, NASA का Alert | वनइंडिया हिंदी
    11 जून को भी दो उल्का पिंड गुजरेंगे

    11 जून को भी दो उल्का पिंड गुजरेंगे

    बुधवार (10 जून) को, 65 फीट का एक उल्कापिंड पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इसकी पृथ्वी से कुल दूरी 4,120,000 मील होगी। वहीं 60 फीट का एक और उल्कापिंड 11 जून (गुरुवार) को पृथ्वी की ओर आ रहा है। एस्टेरॉयड वॉच विजेट के अनुसार इसकी पृथ्वी स कुल दूरी 3,630,000 मील होगी। इसके आलावा गुरुवार (11 जून) को, एक और 60 फीट का उल्कापिंड पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। इसका आकार एक बड़े हवाई जहाज के बराबर होती। 60 फीट के इस खगोलीय पिंड की पृथ्वी से कुल दूरी 2,350,000 मील होगी।

    इस महीने ऐसी कई घटनाएं आईं सामने

    इस महीने ऐसी कई घटनाएं आईं सामने

    बता दें कि, पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी लगभग 239,000 मील (385,000 किलोमीटर) है। इससे पहले चार जून को पृथ्वी के पास से चार उल्कापिंड गुजरे थे। जिनमें एक उल्कापिंड का आकार फुटबॉल के स्टेडिम के बराबर था। इससे पहले बीती 21 मई को भी 1.5 किलोमीटर बड़ा उल्का पिंड धरती के काफी करीब से होकर गुजरा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+