म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके
नई दिल्ली। एक बार फिर से म्यांमार भूकंप के झटकों से कुछ सेंकड के लिए हिल गया है, आज सुबह 7:11 बजे म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। हालांकि अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली और हरियाणा में भी हल्का भूकंप महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पृथ्वी के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया था।













Click it and Unblock the Notifications