तमिलनाडु: रामेश्वरम में खुदाई में मिला 25 साल पुराना हथियारों का जखीरा, जांच में जुटी पुलिस

रामानाथपुरम। तमिलनाडु के रामानाथपुरम जिले की पुलिस ने सोमवार को बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद का जखिरा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एथोनियरपुरम गांव में एक शख्स जब सेप्टिक टैंक के लिए खुदाई करवा रहा था, तभी बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद छिपाए हुए मिले। पुलिस के मुताबिक, बरामद हुए हथियार 25 साल पुराने हैं। हालांकि, ये हथियार कहां बने थे और किस उद्देश्य से यहां छुपाए गए थे, इसकी पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

रामेश्वरम में खुदाई में मिला 25 साल पुराना हथियारों का जखीरा

पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर, उस जगह को जब्त करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस खुदाई में 5,000 से ज्यादा बंदूके बरामद की है। एथोनियरपुरम गांव का रहने वाला एक मछुआरा जब अपने घर के पीछे सेप्टिक टैंक की खुदाई कर रहा था, तब उसे वहां करीब 25 बंद बक्सों में बंद गोलाबारूद और हथियार मिले। तभी उसने पुलिस को सूचित कर इसकी जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, गोलाबारूद जून 1990 में ईपीआरएलएफ (Eelam People's Revolutionary Liberation Front) के नेता पथमानाभा की हत्या के बाद, ईपीआरएलएफ और ईएनडीएलएफ जैसे तमिल आतंकवादी समूहों ने अपना घर छोड़ दिया था। तब हो सकता है कि वे अपने साथ भारत हथियार लेकर आए थे।

पुलिस ने जब उस घर के आसपास के इलाके में खुदाई शुरू की तो वहां से 20 और बक्से मिले। इन बक्सों में विभिन्न तरह के गोला बारूद व हथियार थे। पुलिस के मुताबिक, इन बक्सों से बड़ी मात्रा में मेशीन गन और एसएलआर बरामद किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+