चौथी क्लास के बच्चे की सरकारी स्कूल में हत्या, पुलिस ने छानबीन की शुरू
थाने।
महाराष्ट्र के थाने में एक सरकारी स्कूल में बच्चे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। बच्चा चौथी क्लास में पढ़ता था। बच्चे का शव स्कूल के परिसर में मिला। पुलिस ने मुताबित बच्चे की हत्या तेज धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी नहीं सकी है। बच्चे की हत्या कैसे की गई, किसने की इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आपको
बता दें कि इससे पहले दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। स्कूल के बाथरूम में धारदार हथियार से बच्चे का गला रेतकर उसकी हत्या की गई, जिसके बाद स्कूलों के भीतर बच्चों की सुरक्षा का बड़ा मुद्दा सामने आया। सीबीएसई ने इसके लिए कई गाइडलाइंस बनाए, लेकिन निजी स्कूलों के बाद अब महाराष्ट्र के सरकारी स्कूल में बच्चे की धारदार हथियार से हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।











Click it and Unblock the Notifications