जम्मू कश्मीर में डेढ़ साल बाद 4जी सेवाएं बहाल, 370 हटने के बाद से था ठप
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में डेढ़ साल बाद शुक्रवार से 4जी सेवा बहाल होने वाली है। बता दें संसद ने पिछले साल 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को रद्द कर जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया था। उसके बाद से ही कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई थीं। हालांकि, 2जी इंटरनेट सेवा को 25 जनवरी 2020 को बहाल किया गया था। अब राज्य में कुल 550 दिनों बाद 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई है।

जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल (बिजली और सूचना) ने बताया कि पूरे जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाली को लेकर हरी झंडी दिखा दी गई है। राज्य प्रशासन ने भी ट्वीट कर इस सम्बंध में जानकारी दी है। बता दें कि इस वक्त जम्मू-कश्मीर में 2जी सेवा चल रही है।
Recommended Video
जम्मू कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवाल बहाल होने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कहा है कि 4 जी मुबारक! अगस्त 2019 के बाद पहली बार पूरे जम्मू-कश्मीर में 4जी मोबाइल डेटा होगा। देर आए दुरुस्त आए। हालांकि, जनवरी 2020 में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया था। वहीं, उधमपुर और गांदरबल में 16 अगस्त 2020 से हाई स्पीड इंटरनेट सेवाल बहाल जरूर की गई थी लेकिन यह ट्रायल बेसिस पर थी।
लेकिन अब पूरे जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवाल को बहाल किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू कश्मीर में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाली को लेकर हरी झंडी दिखा दी गई है। राज्य प्रशासन ने भी ट्वीट कर इस सम्बंध में जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications