दिल्‍ली के 49% विधायक 12वीं या उससे कम पढ़े-लिखे

49 per cent Delhi MLAs are not graduate
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के आने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी मंथन में जुट गई है, कि सरकार कैसे बनायी जाये। वहीं आम आदमी पार्टी अपनी जिद पर अड़ी है कि वो किसी भी हाल में न तो भाजपा के साथ जायेगी और न ही कांग्रेस के साथ। खैर यह तो राजनीतिक उठापटक है, जो चुनाव परिणाम आने के बाद चल रही है वो भी उस फैसले पर जो जनता का है। लेकिन क्‍या आपको मालूम है, जनता के इस फैसले के अंदर कई अन्‍य बातें भी छिपी हैं।

सबसे पहली बात यह कि दिल्‍ली में जीतने वाले 70 विधायकों में से 36 विधायक यानी 51 फीसदी स्‍नातक या उससे अधिक पढ़े हैं। 49 फीसदी विधायक बारहवीं या उससे कम पढ़े हैं। वहीं अगर क्रिमिनल केस की बात करें तो 25 विधायक यानी 36 फीसदी पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं। वहीं सीरियस क्रिमिनल केस 20 विधायकों पर हैं।

करोड़पति विधायकों के मामले में भी दिल्‍ली बहुत आगे है। दिल्‍ली में 51 फीसदी विधायक करोड़पति हैं यानी कुल संख्‍या के 73 फीसदी। इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने वाले प्रत्‍याशियों की संख्‍या 63 है यानी 90 प्रतिशत। यानी आपकी दिल्‍ली इस बार करोड़पतियों के हाथों आगे चलेगी।

महिलाओं की संख्‍या की बात करें, तो दिल्‍ली बहुत पीछे रह गई है। यहां मात्र 3 महिला विधायक चुनी गई हैं। ऐसे में दो बातें साफ होती हैं- पहली कि दिल्‍ली की महिलाएं चुनाव लड़ने में रुचि नहीं रखतीं, दूसरी कि दिल्‍ली की जनता को महिलाओं पर विश्‍वास कम है।

ज्ञात हो कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा को 31, आप को 28 और कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। भाजपा की सहयोगी अकाली दल को एक और जनता दल (युनाइटेड) को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+