बेंगलुरु से 48 करोड़ रुपए की अघोषित आय बरामद, 1.07 करोड़ रुपए के नए नोट भी पकड़े
आयकर विभाग ने जहां एक ओर बुलियन डीलरों और ज्वैलरों से करीब 48 करोड़ रुपए की अघोषित आय बरामद की है, वहीं दूसरी ओर 1.07 करोड़ रुपए के नए नोट भी पकड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है।
बेंगलुरु। आयकर विभाग ने बेंगलुरु में बुलियन डीलरों और ज्वैलरों से 48 करोड़ रुपए की अघोषित आय बरामद की है। वहीं एक अन्य मामले में आयकर विभाग ने 1.07 करोड़ रुपए के नए नोट भी पकड़े हैं। वहीं दूसरी ओर ये पहला मामला नहीं है कि इतनी बड़ी मात्रा में नई करंसी के नोट पकड़े गए हों। इससे पहले असम में दो बार काफी बड़ी मात्रा में नकली नोट पकड़े जा चुके हैं।

2.35 करोड़ रुपए की नई करंसी पकड़ी
नोटबंदी के बाद गुरुवार को असम में आयकर विभाग ने भारी मात्रा में नए नोट पकड़े थे। आयकर विभाग ने 2.35 करोड़ रुपए की नई करंसी पकड़ी थी। यह बरामदगी असम के नागांव जिले में नागांव बड़ाबाजार में हुई थी। गुवाहटी से इसकी दूरी करीब 110 किलोमीटर है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार अधिकारियों को इस नकदी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने यह छापेमारी की और इतनी बड़ी मात्रा में नई करंसी पकड़ी।
सूत्रों ने बताया- बरामद की गई कुल रकम में 2.29 करोड़ के नए 2000 रुपए के नोट थे, जबकि करीब 1 लाख रुपए के नोट 500 रुपए की नई करंसी के थे। यह सारे पैसे एक बिजनेस इस्टेबलिशमेंट से बरामद कि गए थे, जिसके मालिक हैं अमूल्य दास और तपन दास। इन दोनों लोगों से आयकर विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो दोनों ही फिलहाल यह कह रहे हैं कि उनका सारा पैसा जायज है। हालांकि, अपने दावे को साबित करने के लिए उन्हें पुख्ता सबूत पेश करने होंगे। ये दोनों बिजनेसमैन खैनी और स्टेशनरी के सामान के थोक विक्रेता हैं।
पहले भी पकड़े गए थे असम से रुपए
कुछ दिन पहले भी असम पुलिस ने गुवाहटी के व्यवसायी के घर से करीब 1.5 करोड़ रुपए की नई करंसी पकड़ी थी। इस कंरसी में 2000 और 500 रुपए के नए नोट थे। इस व्यवसायी का नाम हरजीत सिंह बेदी है, जिसके घर में बड़ी मात्रा में कालाधन छुपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पाने के बाद ही पुलिस ने हरजीत के घर पर छापा मारकर ये रकम पकड़ी। यह रकम बेदी के घर में बाथरूम में बने एक गुप्त लॉकर में छुपाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications