47 साल के दारा सिंह 18वीं बार राजपथ पर मार्च कर बनाया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। 47 वर्षीय बीएसएफ सिपाही दारा सिंह रिकॉर्ड 18 वीं बार राजपथ की परेड में हिस्सा लिया। यह उनकी ओर से महान रेसलर(दारा सिंह) के लिए एक छोटी सी श्रद्धाजंलि है। सिंह ने देश की राजधानी में एतिहासिक सड़क पर पहला कदम 26 जनवरी 1996 को रखा था। तब से वह सेना और अन्य अद्धसैनिकबलों के ग्रीनहॉर्न ट्रूपर्स के साथ लगातार मार्च करते आ रहे है। कोई उन्हें 'चाचा' और तो कोई उन्हे 'सर' कहकर पुकारता है। 26 जनवरी की परेड में दारा सिंह मार्च कर रहे सैनिकों में सबसे पुराने सैनिक है।

राजपथ पर जाने के लिए उत्साहित हैं ठीक उसी तरह जैसे वह पहली बार गए थे
दारा सिंह ने कहा कि, यह बटालियन की शान है कि वह हर राजपथ पर आती है। मेरी उम्र इसमें कोई मायने नहीं रखती, मेरी सोच रहती है कि अपना काम पूरा करें। सिंह ने कहा कि, वह राजपथ पर जाने के लिए उत्साहित हैं ठीक उसी तरह जैसे वह पहली बार गए थे। मैंने अपनी उम्र का अभी तक यहां कोई नहीं देखा है। वे कहते है कि, यह मेरे लिए एक अतरिक्त जिम्मेदारी है, क्योंकि मेरे वरिष्ठ और प्रशिक्षकों ने मुझे बताया है कि जो एक साथ दल को लेकर चल सकते हैं।

वह राजपथ पर 18वीं बार मार्च करेंगे
जब उनसे उनके नाम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैं महान पहलवान दारा सिंह के सामने कहीं भी खड़ा नहीं होता हूं। वह भगवान की तरह है। लेकिन मैं जब भी राजपथ पर चलता हूं जो मेरी फोर्स के लिए एक गौरव की बात है, यहीं उनके लिए श्रद्धाजंलि है। बीएसएफ की टीम के कमांडर, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ बताते हैं कि मार्च करने वाले सैनिकों के लिए उम काफी महत्वपूर्ण होती है। मार्च में शामिल होने वाले सैनिकों की अधिकतम उम्र 30 साल तक होती है। लेकिन दारा सिंह का अनुशासन और समर्पण उन्हें वाकियों से अलग बनाता है। वह राजपथ पर 18वीं बार मार्च करेंगे। मुझे वहीं लगता कि कोई भी जवान उनके बराबर पहुंच पाएगा।
Recommended Video


नियमित आहार में दूध, घी लेते हैं दारा सिंह
राठौर खुद 1997 से परेड के कमांडेंट हैं। दारा सिंह से जब उनका गुरु मंत्र क्या है तो उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के चरखी दादरी में पले-बढ़े हैं। अगर सावधान रहना चाहते हैं तो शांतिपूर्ण नींद लें। अच्छी नींद ले, अच्छा खाएं और आराम करें। 182 सेंटीमीटर लंबे दारा सिंह का वजन 70 किलो है। उनकी घुमावदार मूंछें उनकी शान हैं। सिंह कहते हैं कि वह फिटनेस उत्साही है और उनके नियमित आहार में दूध, घी जरूर होता है।












Click it and Unblock the Notifications