अब भी बेघर लोकसभा के 47 एमपी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) लोकसभा का मानसून सत्र शुरू होने में अब वक्त नहीं बचा है, पर अब भी 47 सांसदों के पास अपने सरकारी स्थायी आवास नहीं हैं। 16वीं लोकसभा के गठन हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है, पर इन बेचारें सांसदों को सरकार सरकारी आवास दे पाने में असमर्थ रही है।
ये जानकारी देश के प्रमुख आरटीआई एक्टिविस्ट सुभाष चंद्र अग्रवाल की एक तरफ से दायर आरटीआई के जवाब में मिला है। अभी तक इन्हें अस्थायी रूप से अशोक होटल,होटल सम्राट या होटल जनपथ में कमरे दिए गए है। जानकारों का कहना है कि जिन सांसदों को अभी तक घर नहीं मिले हैं, वे मानसूत्र में हंगामा खड़ा कर सकते हैं। उनकी मांग जायज है।
तो सांसदों की सैलरी हो जायेगी डबल..पेंशन में भी बढ़ोतरी!
व्यवस्था हो
सूत्रों ने बताया कि सरकार इन 47 सांसदों के लिए घरों की व्यवस्था करने में जुटी हुई है। इन्हें घर न मिलने की एक वजह ये है कि इन्हें इनके कद के मुताबिक घर नहीं मिल पा रहे हैं। अगर कोई सांसद पहले अपने राज्य में मंत्री रहा होता है तो उसे दिल्ली के लुटियन जोन में बंगला मिलता है।













Click it and Unblock the Notifications