मानवाधिकार परिषद बैठक में भारत ने पाक को घेरा, कहा- आपके झूठ से नहीं बदलेंगे तथ्य

मानवाधिकार परिषद बैठक में भारत ने पाक को घेरा, आपके झूठ से नहीं बदलेंगे तथ्य

नई दिल्ली। यूएन की मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन बाधे ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में कहा कि वो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने के प्रयासों के बजाय अपने घर के हालात देखे। बाधे ने कहा, पाक इस फोरम का मजाक बना रहा है। पाक का राजनीतिक असंतुष्टों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादतियों का लंबा इतिहास है।

45th Session of Human Rights Council Geneva Pawan Badhe First Secretary at Permanent Mission of India to UN at

पवन बाधे ने कहा, पाकिस्तान घृणा को पोषित करने और असहिष्णुता को आगे बढ़ाने का काम करता रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंचों में भारत को बदनाम करने की लगातार कोशिशों से यह तथ्य बदलने वाला नहीं है कि लगातार हजारों अल्पसंख्यक पाकिस्तान से भाग रहे हैं। वो असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इससे पहले 21 सितंबर को जेनेवा में हो रहे मानवाधिकार परिषद के इस सत्र में पाकिस्तान को कहा था कि से कहा था कि वो किसी और पर उंगली उठाने से पहले अपने यहां मानवाधिकारों की स्थिति देखे। भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव सेंथिल कुमार ने राइट टू रिप्लाई के दौरान कहा, पाकिस्तान में हर रोज मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है लेकिन वो भारत पर झूठे आरोप लगाने में व्यस्त हैं।पाकिस्तान ने दो बार भारत के आंतरिक मामलों के बारे में झूठी और बेबुनियाद बातें कर काउंसिल को गुमराह करने की कोशिश की है। ये एक हल्के राजनीतिक एजेंडे के तहत किया गया लेकिन हमें आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि ये उनका लगातार का काम है।

सेंथिल कुमार ने पाक को आड़े हाथों लेते हुए कहा, दूसरों के बारे में बोलने से पहले पाकिस्तान के लिए अपना घर बनाना बेहतर होगा। पाकिस्तान में मानवाधिकार के लिए काम कर रहे लोगों को पाकिस्तानी सरकार की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ डराया-धमकाया जाना, हिरासत, यातना और गायब होने के काम हर दिन हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+