30 वर्ष की कम उम्र में सफल लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में 45 भारतीय

न्यूयॉर्क। भारत के युवा ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में फोर्ब्स की लिस्ट में 45 भारतीयों का नाम भी है जिसमें इन युवाओं ने कई क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। फोर्ब्स ने अपने पांचवे वार्षिक संस्करण उन लोगों के नाम छापे हैं जिन्होंने 30 साल के उम्र में विशेष उपलब्धि हासिल की हो। इन लोगों को अमेरिका का सबसे अहम युवाओं के तौर पर सम्मानित किया है।

45 Indians in Forbes list of achievers under the age of 30

इस लिस्ट में 600 पुरुष और महिलायें हैं, जिन्हें 20 विभिन्न क्षेत्रों से चुना गया है। फोर्ब्स ने लिखा है कि युवाओं को बीते सालों में व्यावसायिक सफलता हासिल करने के लिए पंगु माना जाता था। लोगों का मानना था कि उम्र अधिक होने के साथ संसाधन और धन दोनों बढ़ते हैं। जितनी जानकारी और अनुभव होगा उतनी ही अधिक संपत्ति हासिल होगी।

लेकिन जिस तरह से तकनीक का बढ़ता दायरा युवाओं की ओर बढ़ा है साथ ही उनके सपनों में नयी उड़ान ने सपने बुनने शुरु किये हैं उसने स्थितियों को बदल कर रख दिया है। कंज्युमर टेक सेगमेंट में 22 वर्षीय रितेश अग्रवाल ओयो रूम्स कंपनी के सीईओ हैं। ओयो भारत में 100 शहरों में 2200 से अधिक होटल की जानकारी देता है।

वहीं 28 वर्षीय गगन बियानी और नीरज बेरी ने मिलकर स्प्रिंग नाम के मोबाईल ऐप की शुरुआत की जिसके जरिए आप अच्छा खाना अपने घर में जल्द से जल्द मंगा सकते हैं। लिली सिंह ने हॉलीवुड में लेखन, नीला सिंह, दिव्या नेतिमी, विकास पटेल, नील राय ये ऐसे नाम हैं जो भारतीय मूल के हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का झंडा लहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+