ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियंका चतुर्वेदी सहित 44 नए राज्यसभा सांसदों ने ली शपथ

राज्यसभा के लिए चुने गए 61 नए सांसदों में से 45 सांसदों ने बुधवार को राज्यसभा में अपने पद की शपथ ली...

नई दिल्ली। राज्यसभा के लिए चुने गए 61 नए सांसदों में से 45 सांसदों ने बुधवार को राज्यसभा में अपने पद की शपथ ली। शपथ लेने वाले सांसदों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल सहित 36 सांसद पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। यह पहली बार है, जब सदस्यों ने बिना किसी सत्र के राज्यसभा में सदस्य के तौर पर शपथ ली है।

Recommended Video

    Rajya Sabha में शपथ के दौरान आमना-सामना आए Digvijay Singh और Jyotiraditya Scindia | वनइंडिया हिंदी
    jyotiraditya scindia

    राज्यसभा में बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी सहित भारतीय जनता पार्टी के 19 सांसदो ने शपथ ली। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया। वहीं, कांग्रेस से शपथ लेने वालों में छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी, गुजरात से शक्ति सिंह गोहिल, हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह, महाराष्ट्र से राजीव सातव और राजस्थान से नीरज डांगी व केसी वेणुगोपाल शामिल रहे।

    priyanka chaturvedi

    पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव
    इनके अलावा एनसीपी मुखिया शरद पवार और आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने भी राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। गौरतलब है कि राज्यसभा के लिए 20 राज्यों की 61 सीटों पर पिछले महीने जून में चुनाव हुए थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+