बम की अफवाह से मचा हड़कंप, प्लेन से कूदे 42 यात्री
विमान के बाथरुम में में एक नोट मिला था जिसमे विमान के अंदर बम होने की बात लिखी थी।
नई दिल्ली। वर्जिन अटलांटिक डोमेस्टिक फ्लाइट में अचानक अफरातफरी मच गई और 42 यात्री विमान से कूद गए। ये विमान सिडनी से अलबरी जा रहा था। यात्रियों को विमान में बम होने की खबर मिली थी।

न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक सिडनी से अलबरी जाने वाली वर्जिन अटलांटिक डोमेस्टिक फ्लाइट से 42 यात्री अपनी जान बचाने के लिए कूद गए। दरअसल यात्री ने जैसे ही सुना कि अपना समान छोड़ो और भागो फटाफट भागना शुरू कर दिया और कूदते गए। विमान के बाथरुम में में एक नोट मिला था जिसमे विमान के अंदर बम होने की बात लिखी थी।
पुलिस और इमरजेंसी सेवा के स्टाफ ने पूरे विमान को खंगाला लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। केवल अफवाह पर ही यात्रियों ने भागना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications