पिछले 24 घंटे के अंदर 41 फीसदी तक बढ़े कोरोना के नए केस, जानिए ऐसे वक्त में क्या है एक्सपर्ट की राय

नई दिल्ली, जून 08। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा फिर से डरा रहा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए कोरोना के ताजा आंकड़े रूह कंपा देने वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 5233 नए मरीज सामने आए हैं। मंगलवार के मुकाबले यह बहुत बड़ा उछाल है। पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 7 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। यह मौतें केरल (5), दिल्ली (1) और उत्तर प्रदेश (1) में हुई हैं।

Coronavirus case hike 41 percent

एक दिन में 41 फीसदी बढ़े नए केस

आपको बता दें कि कल के मुकाबले कोरोना के नए मरीजों की संख्या 41 फीसदी बढ़ गई है, जो कि हैरान करने वाला है। मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3714 थी। बात करें अगर एक्टिव केस की तो देश में अब एक्टिव केस की संख्या 28, 857 है। अब तक कोरोना से कुल 4,26,36,710 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 3345 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 5,24,715 है। वैक्सीन की बूस्टर लगने के बीच एक दिन में कोरोना के मरीजों की संख्या एकदम से बढ़ना चिंताजनक है।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में आया है उछाल

आपको बता दें कि देश में कोरोना के नए मरीजों का यह आंकड़ा महाराष्ट्र की वजह से बढ़ा है, क्योंकि महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार फिर से डरा रही है। महाराष्ट्र में अचानक से कोरोना के केस बढ़ना शुरू हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के भीतर ही मुंबई में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 80 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 1242 नए मिले थे। इनमें से करीब 90 फीसदी केस मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई इलाकों के थे।

क्या है एक्सपर्ट की राय

- कोरोना के मामलों में अचानक आए इस उछाल को लेकर एक्सपर्ट का यही कहना है कि अभी आने वाले दिनों में केस और बढ़ेंगे, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है बस सतर्क रहना है और खुद का ध्यान रखना है। मुंबई के मासीना अस्पताल में संक्रामक रोग एक्सपर्ट तृप्ति गिलडा ने कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि टीकाकरण की रफ्तार धीमी होना, अंडर 18 और बूस्टर डोज सेगमेंट का खराब होना या फिर वायरस का म्यूटेंट होना।

- डॉक्टर तृप्ति ने कहा है कि वैक्सीनेशन भी इस वायरस से पूरी तरह रक्षा नहीं कर रहा है। एक अन्य एक्सपर्ट का मानना है कि कोविड 19 प्रतिबंधों में ढिलाई देना या फिर उन्हें पूरी तरह से खत्म करने की वजह से भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

DGCA ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के मामलों में उछाल को देखते हुए DGCA ने हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए नए कोविड प्रतिबंध जारी कर दिए हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार, फ्लाइट में यात्रा करते वक्त मास्क अनिवार्य रहेगा। केवल असाधारण परिस्थितियों में मास्क को हटाने की अनुमति होगी। मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना लगेगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने हवाई अड्डों और विमानों में मास्क पहनने और साफ सफाई रखने जैसे मानदंडों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+