41 भारतीय हुए कैंब्रिज स्कूल के ग्लोबल टॉपर्स की लिस्ट में शामिल
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से कराई गई परीक्षाओं में 41 भारतीयों ने ग्लोबल स्तर पर टॉप किया है।
नई दिल्ली। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से कराई गई परीक्षाओं में 41 भारतीयों ने ग्लोबल स्तर पर टॉप किया है। इन टॉपर्स में 9 छात्र दिल्ली के हैं।

कैंब्रिज इंटरनेशनल एक्जामइनेशन की तरफ से जारी बयान में यह बताया गया है कि टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आउटस्टैंडिंग कैंब्रिज लर्नर सर्टिफिकेट मिला है।
बयान में यह लिखा गया है कि यह देखते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के दक्षिण एशिया के रीजनल डायरेक्टर रूचिर घोष ने कहा कि यह रिजल्ट शिक्षकों और छात्रों का इसकी तरफ रूझान दिखता है।
जारी बयान में यह बताया गया है कि नवंबर, 2015, मार्च 2016 और जून 2016 में हुई परीक्षा के दौरान सबसे ज्यादा नंबर इन 41 छात्रों ने पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications