केरल में बेलगाम हुआ कोरोना, एक दिन में सामने आए 41,953 नए कोरोना पॉजिटिव केस , 58 का निधन

तिरुवंतपुरम, 5 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हर दिन कोरोना के पॉजिटिव के लाखों की संख्‍या में बढ़ रहे हैं। वहीं केरल में पिछले 24 घंटे में अचानक नए कोरोना पॉजिटिव मामालों की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। बुधवार को केरल में एक दिन में 41,953 नए COVID19 पॉजिटिव मामले और 58 मौते हुई हैं। अब तक एक दिन में आए कोरोना पॉजिटिव केसों में ये सर्वाधिक संख्‍या है।

corona

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया केरल में बुधवार को आए नए पॉजिटिव केस के बाद अब राज्य में सक्रिय मामले 3,75,658 हैं और 23,106 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। अब तक केरल में 13,62,363 मरीज ठीक हो चुके हैं।जबकि अब तक 5,565 मौतें हो चुकी हैं।

कोरोना मरीज दवा मंगाने के लिए पुलिस को फोन कर मांग सकते हैं मदद

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,780 मौतें, 3.82 लाख नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    केरल के सीएम पिनारयी विजयन ने कहा केरल राज्य में तेजी से फैल रहे COVID के साथ एक गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट डाउन नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार राज्य में और अधिक प्रतिबंध लगाने का आह्वान करती है। सीएम विजयन ने कहा जिन लोगों को आपातकालीन दवाओं की आवश्यकता होती है और वे बाहर जाने में असमर्थ होते हैं, वे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके केरल पुलिस की मदद ले सकते हैं। राज्य पुलिस मीडिया केंद्र COVID-19 दिशानिर्देशों के बारे में सोशल मीडिया में भी जागरूकता फैलाएगा।

    https://www.filmibeat.com/photos/heena-panchal-67992.html?src=hi-oiPhotos: हिना पांचाल इन तस्वीरों की वजह से हैं काफी चर्चा में
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+