दिल्ली में आज सभी 400 पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल, ये है वजह

Recommended Video

    Delhi में आज हड़ताल पर Petrol Pump, 24 घंटे नहीं मिलेगा Petrol Diesel | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज लोगों को पेट्रोल और डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप आज हड़ताल पर हैं। इन तमाम पेट्रोल पंप मालिकों ने दिल्ली सरकार के रुख के खिलाफ आज सुबह 6 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 5 बजे तक हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट को कम करने से इनकार कर दिया है, जिसके विरोध में पेट्रोल पंप मालिकों ने दिल्ली में एक दिन के हड़ताल का ऐलान किया है।

    petrol

    केजरीवाल सरकार के खिलाफ

    देश की राजधानी में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में पेट्रोल डीलर असोसिएशन ने एक बयान जारी करके कहा है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम 4 सितंबर को 2.50 रुपए प्रति लीटर कम किए गए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद कई राज्यों जिसमे हरियाणा, उत्तर प्रदेश भी शामिल है ने वैट में कमी की थी। जिसकी वजह से आम लोगों को काफी राहत मिली थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने से इनकार कर दिया है, जिसकी वजह से लोगों को और महंगे पेट्रोल और डीजल को खरीदना पड़ रहा है। यही वजह है कि लोग दिल्ली में पेट्रोल डीजल खरीदने की बजाए पड़ोसी राज्य हरियाणा में इसे खरीद रहे हैं, जिससे दिल्ली स्थित पेट्रोल पंप मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    बिक्री में भारी गिरावट

    असोसिएशन की ओर से कहा गया है कि पड़ोसी राज्य में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में गिराावट की वजह से दिल्ली में पेट्रोल की खरीद में 50-60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि डीजल की खरीद में 35 पीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह है कि 22 अक्टूबर को 400 पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल का ऐलान किया है। ये सभी पेट्रोल पंप ना तो पेट्रोल-डीजल खरीदेंगे और ना ही इसकी बिक्री करेंगे। पेट्रोल डीजल के अलावा सीएनजी की खरीद फरोक्त नहीं की जाएगी।

    भाजपा प्रायोजित हड़ताल

    वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप मालिकों की यह हड़ताल राजनीति से प्रेरित है और यह भाजपा की ओर से प्रायोजित है। पेट्रोल पंप मालिकों ने हमे गुपचुप तरीके से बताया कि यह हड़तला भाजपा प्रायोजित है। यही नहीं भाजपा ने तमाम पेट्रोल पंप मालिकों को धमकी दी है। लोग आने वाले चुनाव में भाजपा को उसकी गंदी राजनीति के लिए सबक सिखाएंगे।

    इसे भी पढ़ें- लगातार पांचवे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज का दाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+