टीटीवी दिनाकरन के 4 समर्थक गिफ्तार, घूस देने के आरोप में कार्रवाई
नई दिल्ली। टीटीवी दिनाकरन के चार समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी कथित तौर पर वोटरों को घूस देने और सोमवार को एक युवक की पिटाई के आरोप में की गई है। पूरे मामले को लेकर चेन्नई की आरके नगर पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस की ओर से बताया गया कि वाशरमनपेट के रहने वाले कार्तिकेयन की शिकायत पर जॉन पीटर, सरन राज, सेल्वम और रवि को गिरफ्तार किया गया है।

आरके नगर उपचुनाव से पहले दिनाकरन समर्थकों पर पैसे बांटने के आरोप लगे थे। कथित तौर पर कहा गया कि दिनाकरन समर्थकों ने प्रत्येक परिवार के मुखिया को 20 रुपये का नोट दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीटीवी दिनाकरन समर्थकों ने बांटे गए नोटों के सीरियल नंबर अपने पास नोट कर रखा था। इतना ही नहीं उनकी ओर से कहा गया कि अगर इन परिवारों टीटीवी दिनाकरन को मिले 'कूकर' चिन्ह पर वोट किया तो उनको 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस की जानकारी के बाद कार्तिकेयन ने बूथ 221 के प्रभारी जॉन पीटर को संपर्क किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जॉन पीटर ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया क्योंकि वह उस इलाके से नहीं था।
जॉन पीटर ने अपने साथियों के साथ कार्तिकेयन पर हमला कर दिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। इतना ही उन्होंने कार्तिकेयन को कथित तौर पर चोर बताया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान हमें पता चला कि आखिर पूरा मामला क्या है। हमने जॉन पीटर के पास से 19 हजार रुपये बरामद भी किए हैं। इसी मामले में जॉन पीटर के साथ-साथ सरन राज, सेल्वम और रवि को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications