राजस्थान के जोधपुर में घर के भीतर लगी आग, 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 20 जुलाई। राजस्थान के जोधपुर में घर के भीतर आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडकल साइंस के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक सबूत आदि इकट्ठा किया। शास्त्री नगर के एसएचओ पंकज माथुर ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है।













Click it and Unblock the Notifications