कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए 4 युवक, बोले- 'सर, नकाब न उतरवाएं, बदनाम हो जाएंगे'
Recommended Video
भोपालः आज नया साल है और हर कोई नए साल का जश्न मना रहा है। इसी जश्न के बीच मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस ने एक कॉर्ल गर्ल के साथ चार ग्राहकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद एक आरोपी ने पुलिस से कहा- सर, नकाब न उतरवाएं, बदनाम हो जाएंगे। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम कपिल रावत, गुलाब सिंह राय(48), दीपचंद मैथ्यू (45) और संतोष बाबू (47) बताया जा रहा है।
14 हजार में तय हुआ था सौदा
एएसपी जोन-2 हितेश चौधरी ने खुलासा किया है कि कॉल गर्ल को 14 हजार रुपए में 24 घंटे के लिए बुक किया गया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह शीतलधाम स्थित एक फ्लैट में अवैध गतिविधियां की सूचना मिली थी।
कॉल गर्ल 20 साल की है
एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो चारों बचपन के दोस्त हैं। मौके पर पकड़ी गई, कॉल गर्ल 20 साल की है। कॉल से जब पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वो कपिल के संपर्क में थी। उसने कहा कि चार लोगों के लिए 24 घंटे की बात हुई थी। पहले 16 हजार में बात हुई थी बाद में सौदा 14 हजार में तय हुआ। लड़की ने पुलिस को बताया कि वो यहां रविवार 12 बजे तक के लिए आई थी।
चार को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबिश की तो एक युवती को चार युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि फ्लैट बागसेवनिया निवासी 39 वर्षीय कपिल रावत के नाम पर है।
आरोपियों ने मीडिया से छुपाया चेहरा
आरोपियों को जब मीडिया के सामने पेश किया तो सभी आरोपी मीडिया के सामने चेहरा छुपा रहे थे। कोई भी अपना नाम नहीं बताना चाह रहा था। जब पुलिस ने रुमाल हटाने को कहा था एक आरोपी ने हाथ छोड़कर कहा- सर, नकाब न उतरवाएं, बदनाम हो जाएंगे।
UP के सिंचाई मंत्री ने बसपा नेता पर राष्ट्रद्रोह लगाने की मांग की