छत्तीसगढ़: CRPF कैम्प में जवान ने की फायरिंग, चार जवान शहीद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ कैंप में गोलीबारी की वजह से 4 जवान शहीद हो गए। कैंप में एक जवान द्वारा की गोलीबारी किए जाने के बाद 4 जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रुप से घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है।

सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के बीजापुर के बासागुड़ा शिविर में ये घटना घटी, जहां आरक्षक संतकुमार ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एसआई वीके शर्मा, एसआई मेघसिंह, एएसआई राजवीर और आरक्षक जीएस राव की मौत हो गई।
सीआरपीएफ ने आरोपी संतकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। इस बात की जांच कर रही है कि आखिर कांस्टेबल संतकुमार ने ये कदम क्यों उठाया।












Click it and Unblock the Notifications