दुनिया की 50 ताकतवार महिलाओं में 4 भारतीय महिलाएं भी शामिल

अमेरिका की जानी-मानी पत्रिका फॉर्चून में जारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शक्तिशाली महिलाओं की सूची के अनुसार चंदा कोचर को चौथी वरीयता दी गई है और उनके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की अध्यक्ष चित्रा रामकृष्णा को 17वां, एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा को 32वां और एचएसबीसी बैंक की नैना लाल किदवई को 42वां स्थान हासिल हुआ है। गौरतलब है कि पिछले साल इसी श्रेणी में चंदा कोचर को 5वां स्थान हासिल हुआ है। इस साल एक पायदान आगे बढ़ वो दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर महिला बन गई है। वहीं 17वें स्थान पर मौजूद एनएसई की चित्रा रामकृष्णा पहली बार इस पत्रिकता की सूची में शामिल की गई है। चित्रा रामकृष्णा भारत में किसी शेयर बाजार की पहली महिला अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा है। उनकी इसी उपलब्धि की वजह से उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।
इस सूची में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शक्तिशाली महिलाओं में पहला स्थान ब्राजील की ऊर्जा कंपनी पेट्रोब्रास की सीईओ मारिया दास ग्रासास फॉस्टर को मिला है। इस स्थान के सात ही मारिया दुनिया की सबसे ताकतवर महिला बन गई है। वहीं तुर्की की समूह कंपनी साबांकी होल्डिंग्स की ग्यूलर साबांकी विश्व की दूसरी सबसे शक्तिशाली महिला हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बैंक वेस्टपैक की सीईओ गेल केली को दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला करार दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications