इशरत एनकाउंटर केस: चार्जशीट में IB अफसरों पर हत्या का आरोप, अमित शाह का नाम नहीं

महत्वपूर्ण है कि लंबे समय से माना जा रहा था कि शाह का नाम होगा सीबीआई की चार्जशीट में। मुंबई की इस 19 साल की लड़की और उसके तीन साथियों को गुजरात पुलिस ने एक एनकाउंटर के दौरान मार डाला था। इशरत जहां एन्काउंटर मामले में सीबीआई ने गुरुवार को अहमदाबाद कोर्ट में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की जिसमें आईबी के ऑफिसरों को मुख्य रूप से आरोपी बनाया गया है।
आईबी के ऑफिसर राजेंद्र कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इनके अतिरिक्त तीन अन्य ऑफिसरों पी मित्तल, एम के सिन्हा और राजीव वानखेड़े के खिलाफ हत्या और साजिश का आरोप लगाया गया है। सीबीआई का दावा है कि उसने इशरत के एनकाउंटर की साजिश में आईबी अधिकारियों की कथित भूमिका के बारे में पर्याप्त सबूत इकट्ठा किए हैं।
चार्जशीट में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह का नाम नहीं है। हालांकि सीबीआई ने इस मामले में अमित शाह से पूछताछ की थी। सीबीआई ने मंगलवार को इस केस से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज और नए हलफनामे कानून मंत्रालय को सौंप दिए थे। सीबीआई से राय मांगी गई थी कि इशरत जहां केस में क्या आईबी के ऑफिसरों पर मुकदमा चलाने की जरूरत है।
इशरत जहां के एनकाउंटर के 9 साल बाद जुलाई 2013 में सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सात पुलिस अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई ने पहली चार्जशीट में इस एनकाउंटर को गुजरात पुलिस और राज्य के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (एसआईबी) का जॉइंट ऑपरेशन बताया था।












Click it and Unblock the Notifications