पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में महिला सहित 4 जख्मी
राजौरी। पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर की गई गोलीबारी में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। यह गोलीबारी रविवार की शाम पुंछ और राजौरी जिले के निकट एलओसी पर की गई। अधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया पाकिस्तान सेना ने शाम छह बजे बिना किसी उकसावे के पुंछ के शाहपुर केरनी इलाके में सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। आपको बता दें कि शनिवार को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की बिना उकसावे की गई फायरिंग का बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
इसमें पाकिस्तान के तीन रेंजर मारे गए हैं। बीएसएफ की ओर से बताया गया कि आईबी पर सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने सुबह करीब आधा दर्जन मोर्टार दागे जो देवरा गांव में फटे। जवाबी कार्रवाई में तीन रेंजरों के मारे जाने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications