वो बर्थडे पार्टी अंतिम साबित हुई, दिल्ली में 2 बच्चे समेत 4 लोगों की दम घुटने से मौत
पुलिस के मुताबिक दिलशाद गार्डन के तीन मंजिला मकान के भूतल में आग लग गई जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में बिल्डिंग में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि इस घटना में दो लोग बुरी तरह से घायल है। ये घटना तब हुई जब परिवार अपनी 12 साल की बच्ची बर्थडे पार्टी मनाकर सो रहा था।

इस घटना में मरने वाले चार लोगों में दो बच्चे है जिसमे से एक का जन्मदिन रात में मनाया गया था। इस आग में झुलसे दो लोग करीब 40 प्रतिशत जल चुके हैं जिनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक दिलशाद गार्डन के तीन मंजिला मकान के भूतल में आग लग गई जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। मृतक परिवार रात में अपनी 12 साल की बेटी का जन्मदिन मनाकर सोया था। मृतकों में विजय कुमार वर्मा (63) संजय वर्मा (45) हरशु (12) और चीकू (4) शामिल हैं।
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना रात दो बजकर 52 मिनट मिली थी। सूचना मिलने के बाद आठ गााड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की वजह से आसपास में खड़े कई वाहन भी जल गये। सूचना के मुताबिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कई बाइक जल गई हैं।
-
West Bengal: SIR अफसरों को बनाया बंधक, मालदा में पुलिस के वाहनों पर की पत्थरबाजी, घंटो जाम किया हाईवे -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?












Click it and Unblock the Notifications