महाराष्ट्र पुलिस के 4 जवानों की कोरोना से मौत, संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 5200 के पार
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां आम नागरिक के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में चार पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है, जबकि 30 नए पॉजिटिव केस विभाग में आए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में कई अधिकारी भी शामिल हैं।

Recommended Video
महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 30 पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब विभाग में संक्रमितों की संख्या 5205 हो गई है। हालांकि इसमें से 4071 जवान ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद अब एक्टिव केस की संख्या 1070 ही है। महाराष्ट्र सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि मृतक पुलिसकर्मियों को 65-65 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा उनके परिवार रिटायरमेंट की तारीख तक सरकारी मकान में रह सकते हैं।
महाराष्ट्र में दो लाख केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 24,850 मामले सामने आए हैं। एक दिन में नए मामलों की ये रिकॉर्ड संख्या है। इसके अलावा 613 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब देश में कुल मरीजों की संख्या 6,73,165 हो गई है। जिसमें से 4,09,083 ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 19,268 मौते हुई हैं। वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या 2,44,814 ही है। महाराष्ट्र कोरोना के मामले में देश में नंबर वन है, जहां अब तक 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 8,671 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications