बिहार के नालंदा में आसमानी बिजली से 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली। बिहार के नालंदा जिले में चार लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां नूरसराय ब्लॉक के शेरपुर गांव में चार लोगों का शव मिला है। इस बारे में अधिकारी का कहना है कि हमे यह बताया गया है कि इन लोगों की मृत्यु आकाशीय बिजली की वजह से हुई है। इन लोगों के शव तालाब के पास मिले हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि आखिर कैसे एक साथ इन लोगों की मृत्यु आसमानी बिजली से हुई है। घटना की पुलिस जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications