Covid-19: RTI रिपोर्ट में खुलासा- 4 करोड़ लोगों को निर्धारित समय के भीतर नहीं मिला दूसरा डोज
नई दिल्ली,अगस्त 19: देश में सरकार की ओर तेजी से कोरोना वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बताया कि लगभग 40 मिलियन लाभार्थियों को निर्धारित समय के भीतर कोरोना वायरस वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक नहीं मिली। एक्टिविस्ट रमन शर्मा ने इस संबंध में केंद्र सरकार से जानकारी मांगते हुए आरटीआई अर्जी दाखिल की थी। बता दें कि इससे पहले सरकार पर लोगों को वैक्सीन ना मिलने के भी आरोप लगते रहे हैं।

कोविन पोर्टल पर देय रिपोर्ट के अनुसार कोविशील्ड की पहली खुराक प्राप्त करने के बाद निर्धारित समय अवधि के भीतर अपनी दूसरी खुराक ली है। सरकार के द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक ऐसे 34,072,993 लाभार्थी हैं। शर्मा को उपलब्ध कराए गए आंकड़े 17 अगस्त, 2021 तक के हैं। सरकार की ओर से यह अनुशंसा की गई है कि जिन लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक प्राप्त हुई है, उन्हें निर्धारित अवधि में दूसरी खुराक मिल जाए। लेकिन उन लोगों के लिए कोई सिफारिश नहीं है जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर अपनी दूसरी खुराक नहीं लेते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा, यह देखते हुए कि कोविशील्ड की दो खुराक के बीच का अंतर 84 से 112 दिनों का होना चाहिए, जबकि कोवैक्सिन के दो शॉट्स के बीच का अंतर 28-42 दिनों का होना चाहिए। कोविड पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार दोपहर तक 442,285,854 लाभार्थियों को पहली खुराक मिली थी, जबकि 125,907,443 ने दोनों खुराक ली थीं।
कोविड -19 के खिलाफ राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी को शुरू हुआ, जब कोविशील्ड और कोवैक्सिन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) से मंजूरी मिली थी। तब से तीन अन्य शॉट्स को भी मंजूरी दी गई है। अब तक,कोवैक्सीन भारत का पहला और एकमात्र घरेलू शॉट है जो कोविड-19 के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications