केरल: महात्मा गांधी की तस्वीर तोड़ने के आरोप में राहुल के स्टाफ समेत 4 गिरफ्तार

वायनाड, 19 अगस्त: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड स्थित ऑफिस में जून में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। कांग्रेस ने इस तोड़फोड़ के पीछे एसएफआई के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया था। अब इस मामले में नया ट्विट आ गया है। राहुल गांधी के ऑफिस में महात्मा गांधी की तस्वीर तोड़ने के आरोप में 4 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में राहुल गांधी के ऑफिस का सहायक भी शामिल है।

4 Congress workers Rahul Gandhis staff arrested for vandalizing a picture of Mahatma Gandhi Wayanand

कलपेट्टा पुलिस की ओऱ से जारी बयान में कहा गया है कि, वायनाड कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ तोड़फोड़ करने के आरोप में सांसद राहुल गांधी के कर्मचारियों सहित 4 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं। कांग्रेस ने पहले आरोप लगाया था कि एसएफआई कार्यकर्ताओं ने वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तस्वीर को तोड़ा था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान, वी नौशाद, केए मुजीब, एसआर राहुल और केआर रतीश कुमार के रूप में हुई है। रतीश कुमार राहुल गांधी के ऑफिस का सहायक है। राज्य की विपक्षी दल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है।

राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 2 जुलाई को विधानसभा को बताया था कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑफिस में घुसे सभी एसएफआई कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया था। इस बीच पुलिस के एक फोटोग्राफर ने जब घटना स्थल की तस्वीरें ली तो महात्मा गांधी की तस्वीर दीवार पर लगी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+