पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, असिस्टेंट कमांडेंट सहित BSF के 4 जवान शहीद
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के चांब्लियाल सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में देश के चार जवान शहीद हो गए हैं। बुधवार की सुबह पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमें एक असिस्टेंट कमांडेंट सहित चार जवान घायल हो गए। फायरिंग में तीन जवान घायल भी हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।

शहीद जवानों के नाम हैं असिस्टेंट कमांडेंट जतिंदर सिंह, ASI राम निवास, ASI रजनीश कुमार और कॉन्स्टेबल हंसराज। हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने भय्यूजी महाराज की खुदकुशी को लेकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications