नागालैंड: असम राइफल्स के गश्ती दल पर उग्रवादी हमला, 4 जवान शहीद

गुवाहाटी। नागालैंड के मोन जिले में रविवार को दोपहर संदिग्ध राष्ट्रीय समाजवादी परिषद नागालैंड (खापलांग) विद्रोहियों ने असम राइफल्स के वाहन पर हमला किया। इस हमले में असम राइफल्स के 4 जवानों की मौत हो गई जबकि 6 जवान घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विद्रोहियों ने उस वक्त हमला किया जब असम राइफल्स जवान पानी लेने के लिए नदी के पास गए थे। तभी घात लगाए विद्रोहियों ने ग्रेनेड और बंदूकों से हमला कर दिया।

assam

घटना जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर अबोई के पास घटित हुई। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब केंद्र सरकार और नागा विद्रोहियों के बीच समाधान खोजने के लिए वार्ता अंतिम चरण में चल रही है। खापलांग गुट एनएससीएन का है, जिसने 15 वर्षों तक केंद्र के साथ युद्धविराम समझौता किया था।

असम राइफल के महानिरीक्षक के पीआरओ ने बताया कि, हवलदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच. कोनयाक शहीद हो गए, जबकि चार अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इसमें कितने उग्रवादी हताहत हुए इसकी अभी जानकारी नहीं है।

मोन जिले में एनएससीएन (के) द्वारा किए गए इसी तरह के हमलों में पिछले तीन सालों में 8 असम राइफल्स के जवान शहीद हो चुके हैं और आधा दर्जन से ज्यादा जवान घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+