Hyderabad rape and murder case : दिशा रेप-मर्डर केस के आरोपी ढेर, निर्भया की मां ने कहा-पुलिस का धन्यवाद
नई दिल्ली। हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है, यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास हुआ है, आपको बता दें कि 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था, पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है, जिसके बाद निर्भया की मां आशा देवी ने इस मामले पर कहा कि इससे बड़ा इंसाफ और कोई नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस का धन्यवाद। इससे बढ़िया इंसाफ कुछ हो नहीं सकता था। अब जल्द से जल्द निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। सजा में देरी होने से कानून व्यस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आपको बता दें कि हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था, पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और धुंध का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में चारों आरोपियों को मार गिराया,फिलहाल पुलिस ने इन सभी के शवों को मौके से हटा दिया है ताकि किसी भी तरह का हंगामा न हो सके।












Click it and Unblock the Notifications