दो महीनों में सरकारी बैंकों ने बांटे 4.91 करोड़ रुपए: निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर पाने में जुटी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दो महीनों सरकारी बैंकों ने 4.91 करोड़ रुपए बांटे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने त्योहारों के दौरान अक्टूबर-नवंबर में 4.91 लाख करोड़ रुपए लोन के तौर पर बांटे हैं।

इस दौनाम एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी), खुदरा और कृषि के कर्जदारों पर विशेष जोर दिया गया। बैंकों ने अक्टूबर में 2.52 लाख करोड़ रुपए और नवंबर में 2.39 लाख करोड़ रुपए कर्ज के तौर पर बांटे हैं। लोगों की आमदनी बढ़ी है, जिसकी वजह से लोगों ने लोन लेने में रूचि दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications