एंब्रायर एयरक्राफ्ट डील में भी रिश्वत की रकम का भंडाफोड़, CBI ने तेज की जांच
नई दिल्ली। एंब्रायर एयरक्राफ्ट डील में सीबीआई के हाथ बड़े सबूत हाथ लगे हैं। डील हासिल करने के लिए एंब्रायर की ओर से बिचौलिए के जरिए 36.5 करोड़ रुपये रिश्वत दी गई थी। सबूत मिलने के बाद सीबीआई ने जांच तेज कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अब इस मामले में विदेशी कानूनी एजेंसियों से जानकारी जुटा रही, ताकि पता लगाया जा सकते कि रिश्वत की रकम कैसे दी गई।
अमेरिका और ब्राजील भी कर रहे थे जांच
अमेरिका और ब्राजील के जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे थे कि ब्राजील के एयरक्राफ्ट एंब्रायर को बनाने वाली कंपनी ने भारत और सऊदी अरब के साथ डील करने के लिए कितनी घूस दी थी।
साल 2008 में हुई थी डील
वर्ष 2008 में यूपीए सरकार ने एंब्रेयर के साथ तीन ईएमबी-145 जेट्स की डील बिचौलिए के जरिए की थी। इन एयरक्राफ्ट में डीआरडीओ की ओर से निर्मित स्वदेशी रडार सिस्टम से लैस हैं जिसकी कीमत 2520 करोड़ रुपए थी।












Click it and Unblock the Notifications