4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, 35 साल के आरोपी को हाथ-पैर बांध नंगा घुमाया

नागपुर। देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा में लगातार वृ्द्धि हो रही है। अब महाराष्ट्र से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 35 साल के व्यक्ति को 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जवाहर बाबुराव वैद्य के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Maharashtra, sexually assaulting, Nagpur, POCSO Act, नागपुर, यौन शोषण, महाराष्ट्र, पॉक्सो एक्ट

मां अचानक लौट आई

मां अचानक लौट आई

जानकारी के मुताबिक बच्ची के साथ आरोपी ने ये सब उसी के घर पर करने की कोशिश की। घटना के सामने आने के बाद लोगों ने उसे रविवार शाम निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया। किस्मत से बच्ची की मां सही समय पर घर लौट आई थी। जिसके चलती बच्ची बच गई।

हाथ-पैर बांधकर पिटाई

हाथ-पैर बांधकर पिटाई

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी जवाहर वैद्य को पीटा और उसके हाथों को रस्सी से बांधकर उसे निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। वह शहर में ही एक सहकारी सामाजिक बैंक के लिए दैनिक कैश कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है।

रोजाना जाता था बच्ची के घर

रोजाना जाता था बच्ची के घर

घटना की जानकारी रखने वाले एक शख्स का कहना है कि आरोपी वैद्य रोजाना बच्ची के घर जाता था। उसने रविवार शाम बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। तभी अचानक बच्ची की मां लौट आई और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां पड़ोसी आ गए। घटना की सूचना जैसी ही फैली लोग इकट्ठा हो गए और वैद्य की खूब पिटाई की।

आर्थिक मंदी के बीच रेपो दर में कटौती कर सकता है RBI, आम जनता पर पड़ेगा ये असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+